जेडीयू को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत

Updated at : 24 Jul 2017 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
जेडीयू को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत

बक्सर : नगर के निजी सभागार में रविवार को जेडीयू के जिला सहित पंचायत तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हुई. इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया. साथ ही जेडीयू के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि अपने घरों […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर के निजी सभागार में रविवार को जेडीयू के जिला सहित पंचायत तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हुई. इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया. साथ ही जेडीयू के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के सात निश्चय को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना है, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके. बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी पिछले कई सालों से जनता के विकास के लिए लगी हुई है. इसी कड़ी में आम लोगों को हर सुविधा से लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना शुरू की है. इसका लाभ दिलाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को लगने की जरूरत है.

तभी इसका लाभ आम लोगों को मिल पायेगा. इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयार करने की जरूरत है. जिससे पार्टी की मजबूती बनी रही. बैठक के दौरान यह विशेष निर्णय लिया कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों में ऊपर पार्टी का झंडा लगाएं. ताकि इससे आसपास के लोग भी जुड़ते रहे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम ब्यास कुशवाहा ने की. मौके पर गुरु दयाल सिंह, भृगु नाथ रजक, वीर राय, रामा शंकर सिंह, पारस नाथ मणि, नथूनी खरवार, भीम पासवान, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, ध्रुव प्रसाद, रघुनाथ सिंह, सरदार सिंह, कृष्णा सिंह, अनिल केसरी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन