कैसे हो स्वच्छ शहर, हर ओर कचरे का है कहर

Updated at : 23 Jul 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे हो स्वच्छ शहर, हर ओर कचरे का है कहर

लापरवाही. कई दिनों से खराब पड़े हैं सफाई के उपकरण प्रतिदिन निकलता है 15 टन कचरा, डंपिंग की नहीं है व्यवस्था बक्सर : शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए भले ही शहर में नगर विकास विभाग ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव की योजना चला रही है. केंद्र सरकार स्वच्छता ऐप के माध्यम से लोगों […]

विज्ञापन

लापरवाही. कई दिनों से खराब पड़े हैं सफाई के उपकरण

प्रतिदिन निकलता है 15 टन कचरा, डंपिंग की नहीं है व्यवस्था
बक्सर : शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए भले ही शहर में नगर विकास विभाग ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव की योजना चला रही है. केंद्र सरकार स्वच्छता ऐप के माध्यम से लोगों को स्वच्छग्राही बनाने में लगी है. नगर पर्षद ने भी लोगों के घरों से कूड़ा उठाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी गयी है, लेकिन शहर में हर ओर कचरा ही कचरा फैला है. ऐसे में ये सवाल लाजिमी है कि आखीर शहर कैसे स्वच्छ हो. हर महीने लाखों रुपये सफाई के लिए पानी की तरह बहाये जाते हैं. इसके बावजूद आज भी शहर की सफाई नगर पर्षद के लिए चुनौती बनी हुई है. शहर में कई जगहों पर हर दिन कूड़ा दिखता है. इसकी शिकायत भी नगर पर्षद के अधिकारियों से आम जन करते हैं, पर इसका कोई फायदा नहीं होता. तत्काल सफाई तो करा दी जाती है, पर फिर अगले दिन से ही स्थिति पहले वाली हो जाती है.
सफाईकर्मी ही फैलाते हैं सड़क पर कचरा: नगर पर्षद के सफाई कर्मी भी सड़कों पर कूड़ा फैलाने में पीछे नहीं हैं. सफाईकर्मी घरों से कूड़ा निकाल सीधे सड़क पर फेंक देते हैं. ऐसे में एक जगह को साफ कर दूसरे जगह को गंदा करने की प्रवृत्ति बक्सर में दिखती है. सफाईकर्मियों की इस हरकत से शहरवासी परेशान रहते हैं. कई बार लोगों ने इस बाबत नगर पर्षद से शिकायत की है.
दर्जन भर अनधिकृत डंपिंग सेंटर:
नगर पर्षद के सफाईकर्मी अपनी मरजी से जहां मन आता है. वहीं कचरे की डंपिंग शुरू कर देते हैं. डंपिंग जोन नहीं होने के कारण नगर पर्षद शहर के गड्ढे और पोखरों को भरने का काम करता है. यहीं नहीं स्कूलों के आसपास ही कूड़ा फेंका जाता है़ पुराना बस स्टैंड के पास जवाहर मध्य विद्यालय के ठीक पीछे, बाइपास रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के बगल में, शहर के बंगाली टोला पानी टंकी के पास वार्ड नंबर 24 में, बीबी हाइस्कूल के गेट पर, सिविल लाइन स्थित वीर कुंवर सिंह मध्य विद्यालय, खलासी मुहल्ला समेत स्टेशन रोड में भी कूड़ा डंप किया जाता है.
दूर की जायेंगी शिकायतें
डंपिंग जोन के लिए कोई व्यवस्था नहीं बन पायी है शहर को साफ-सुथरा रखने की पूरी कोशिश रहती है. हर दिन घरों से कचरा उठवाया जाता है. फिर भी कुछ जगहों पर यदि नियमित सफाई नहीं होती है, तो इसकी शिकायत दूर की जायेगी. सफाई कर्मियों को बेहतर सफाई के लिए कड़ी हिदायत दी जाती है़ फिलहाल कचरा डंपिंग के लिए एक निश्चित जगह नहीं चयनित हो पायी है, लेकिन हम लोग इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.
राजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन