समाहरणालय रोड से हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 22 Jul 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय रोड से हटाया गया अतिक्रमण

अतिक्रमण से राहगीरों को हो रही थी परेशानी बक्सर : समाहरणालय मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को शुक्रवार प्रशासन ने हटा दिया, जिससे अब राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अतिक्रमण के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी. इस समस्या को देखते हुए सदर […]

विज्ञापन
अतिक्रमण से राहगीरों को हो रही थी परेशानी
बक्सर : समाहरणालय मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को शुक्रवार प्रशासन ने हटा दिया, जिससे अब राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अतिक्रमण के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी.
इस समस्या को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार ने मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया, ताकि वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सदर एसडीओ ने बताया कि दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण कर रखा था. कोर्ट में सहित समाहरणालय में आनेवाले लोग मुख्य सड़क के किनारे अपनी बाइक व अन्य वाहन खड़ा कर देते थे, जिससे मुख्य सड़क पर आवाजाही में परेशानी होती थी.
विशेषकर दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है, तो स्कूल बस इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. साथ ही स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चे भूख से परेशान हो जाते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण को हटाया गया और उन्हें सख्त निर्देश दिया कि यदि कोई भी दुकानदार मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है, तो आगे से उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं, एसडीओ की ओर से अतिक्रमण हटाने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.
दुकानदारों ने जैसे-तैसे अपना सामान हटाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समाहरणालय में जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी हर दिन आते-जाते हैं, पर कोई भी इस अतिक्रमण को हटाने की दिशा में पहल नहीं करता है. इधर, एसडीओ ने बताया कि शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन