हिलसा से आठ शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 21 Jul 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

इंदिरा आवास सहायक वार्ड सदस्य शामिल हिलसा. बीते बुधवार की शाम को एक फर्नीचर की दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक इंदिरा आवास सहायक, दो पंसस व दो वार्ड सदस्य समेत आठ शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि शराब की डिलीवरी करने वाला शख्स भागने में सफल रहा. सूत्रों […]
विज्ञापन
इंदिरा आवास सहायक वार्ड सदस्य शामिल
हिलसा. बीते बुधवार की शाम को एक फर्नीचर की दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक इंदिरा आवास सहायक, दो पंसस व दो वार्ड सदस्य समेत आठ शराबियों को गिरफ्तार किया गया है.
जबकि शराब की डिलीवरी करने वाला शख्स भागने में सफल रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर लालसे बिगहा मोड़ के पास स्थित प्रखंड के इंदौत पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रविंद्र प्रसाद के फर्नीचर की दुकान में बीते बुधवार की शाम शराबियों की महफिल सजने वाली थी कि इसकी भनक पुलिस को मिली. सूचना पर हिलसा थानाध्यक्ष आर.के. झा के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारी सादे लिबास में उक्त दुकान के ईद-गिर्द तैनात हो गये.
जैसे ही शराबियों की सजी हुई महफिल के बीच शराब की बोतल खुली और जाम टकराने वाला ही था कि एन मौके पर छापेमारी दल ने धावा बोल दिया. जहां थरथरी थाना क्षेत्र के सुमका गांव निवासी सह हिलसा प्रखंउ के कोरामा पंचायत के इंदिरा आवास सहायक विद्या भूषण चक्रवर्ती, हिलसा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी सह कपसियावां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, इंदौत पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रविेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अजय कुमार, धर्मवीर कुमार के अलावे इंदौत गांव निवासी रविंद्र कुमार चौरसिया, मनोज कुमार व जहानाबाद के पितंबरपुर गांव निवासी रौशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. मौके पर से एक बोतल अंगरेजी शराब,भारी मात्रा में इंदिरा आवास लाभुकों का पासबुक व शराब डिलीवरी ब्वॉय का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.
हालांकि डिलीवरी ब्वॉय सम्मी कुमार मौके पर से भागने में सफल रहा. इस मामले में हिलसा थाना में 2016 शराबबंदी कानून अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है.
शराब पार्टी के पीछे छुपे बड़े सवाल को खंगालने में जुटी पुलिस :
पंचायत समिति सदस्य के फर्नीचर दुकान में सजी शराब पार्टी की महफिल के पीछे कोई बड़े राज का अंदेशा है.पुलिस की कार्रवाई के बाद पंचायतों में जोरों की चर्चा हो रही है कि हाल के दिनों में इंदिरा आवास योजना में काफी धांधली हुई है. प्रत्येक लाभुकों से इंदिरा आवास के नाम पर खुलेआम नाजायज राशि वसूली जा रही है. हालांकि पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




