राजद नेता की बढ़ीं मुश्किलें आज फिर होगी सुनवाई

Updated at : 21 Jul 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता की बढ़ीं मुश्किलें आज फिर होगी सुनवाई

बक्सर (कोर्ट). राजद नेता रामजी यादव गुरुवार को भी न्यायालय में गवाही देने नहीं पहुंचे. डुमरांव जदयू विधायक ददन यादव द्वारा कथित रूप से की गयी मारपीट के मामले में उन्हें गवाही देनी है. इसके लिए न्यायालय द्वारा उन्हें बार-बार मौका दिया गया. विगत बुधवार को मामले में नाटकीय ढंग से तब मोड़ देखने को […]

विज्ञापन
बक्सर (कोर्ट). राजद नेता रामजी यादव गुरुवार को भी न्यायालय में गवाही देने नहीं पहुंचे. डुमरांव जदयू विधायक ददन यादव द्वारा कथित रूप से की गयी मारपीट के मामले में उन्हें गवाही देनी है. इसके लिए न्यायालय द्वारा उन्हें बार-बार मौका दिया गया. विगत बुधवार को मामले में नाटकीय ढंग से तब मोड़ देखने को मिला, जब राजद नेता के अधिवक्ता ने न्यायालय में सुलहनामे की अर्जी दाखिल कर दी.
इसके बाद उन्हें अब गवाही देने के लिए कोर्ट ने गुरुवार की तिथि मुकर्रर की थी. लेकिन, गुरुवार को न्यायालय में राजद नेता के अधिवक्ता ने एक आवेदन दाखिल करते हुए निवेदन किया कि मामले में मात्र डॉक्टर अनुसंधानकर्ता और सूचक की गवाही बाकी है. उन्हें बुलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, यह भी निवेदन किया गया कि दोनों पक्षों द्वारा समझौता पत्र दाखिल किया गया है. लेकिन, बचाव पक्ष द्वारा जान-बूझ कर साक्ष्य नहीं आने दिया जा रहा है.
बताते चलें कि हाइ वोल्टेज बन चुके उक्त मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय तक की गयी थी. वहीं, राजद नेता के दोनों गवाहों ने अपनी गवाही के दौरान घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की थी, जबकि तीसरे एक अन्य गवाह का साक्ष्य नहीं लिया गया. गुरुवार को दिन भर मामले को लेकर लोगों की नजरें लगी रहीं. विदित हो कि राजद नेता को जहां एक तरफ न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी गवाही दर्ज करानी है. वहीं, दूसरी तरफ किशनगंज एवं बक्सर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव संभावित जगहों को टारगेट बना रही है.
बताते चलें कि किशनगंज न्यायालय द्वारा रामजी यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था तथा इस सिलसिले में कुर्की एवं जब्ती की कार्रवाई भी की गयी थी. अब देखना है कि न्यायालय में राजद नेता गवाही देने के लिए उपस्थित होते हैं या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन