1.61 क्विंटल गांजे के साथ तीन पकड़ाये

Updated at : 10 Jul 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
1.61 क्विंटल गांजे के साथ तीन पकड़ाये

कुचायकोट : कुचायकोट थाने की पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को 1.61 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. गांजा ट्रक पर लाद कर लाया गया था. इस मामले में एसआइ अशोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार […]

विज्ञापन

कुचायकोट : कुचायकोट थाने की पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को 1.61 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. गांजा ट्रक पर लाद कर लाया गया था. इस मामले में एसआइ अशोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गांजे की तस्करी करने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम का गठन कर माधोमठ के पास यादव लाइन होटल के सामने छापेमारी की गयी.

इस दौरान जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी राजू यादव, रामाशंकर प्रसाद और कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेम बरदाहा गांव के शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान तीनों तस्करों ने गांजे की तस्करी कई दिनों से किये जाने की बात स्वीकार की. ट्रक से पांच-पांच किलो के पैकेट में भरा हुआ गांजा बरामद कर लिया गया है. आंध्र प्रदेश से गांजा की तस्करी कर गोपालगंज सहित अन्य शहरों में सप्लाइ करने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने तस्करों की योजना को विफल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन