बाढ़पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने किया चिह्नित

बक्सर : जिले के चार प्रखंडों की करीब 13 पंचायतों में बाढ़ का कहर रहता है. बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासन ने अपनी हर संभव तैयारी पूरी कर ली है, ताकि किसी भी विकट परिस्थितियों में बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचायी जा सके. इसके लिए सबसे पहले प्रशासन ने बाढ़ क्षेत्र में रहनेवाले परिवारों […]
बक्सर : जिले के चार प्रखंडों की करीब 13 पंचायतों में बाढ़ का कहर रहता है. बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासन ने अपनी हर संभव तैयारी पूरी कर ली है, ताकि किसी भी विकट परिस्थितियों में बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचायी जा सके. इसके लिए सबसे पहले प्रशासन ने बाढ़ क्षेत्र में रहनेवाले परिवारों की सूची तैयार कर ली है. साथ ही इसकी भी सूची तैयारी कर ली है
कि बक्सर-कोईलवर बांध से किसका परिवार कितनी दूरी पर रहता है, ताकि यदि अचानक बाढ़ का पानी आ जाता है, तो तत्काल उन तक पहुंचा जा सके. बाढ़ से बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा सके. इसके लिए बांध के हर एक किलोमीटर पर एक होमगार्ड के जवान को भी तैनात किया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर प्रखंड में संभावित बाढ़ ग्रस्त परिवारों की संख्या 12710 है. इस प्रखंड में संभावित गर्भवती महिलाओं की संख्या 351, धातृ महिलाओं की संख्या करीब 467 है. प्रखंड में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में करीब 35 निशक्तों की संख्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




