होमियोपैथिक आज समस्याओं से घिर गया है
Updated at : 09 Jul 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीएच के लिए उम्मीदवारों ने बैठक में अपने पक्ष में की मतदान की अपील बक्सर/डुमरांव : केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद, बिहार व झारखंड के आम चुनाव को लेकर केंद्रीय परिषद के उम्मीदवार डाॅ केके सिंह, डाॅ विवेक मिश्रा, डाॅ समरेंद्र भौमिक एवं डाॅ पांडेय अर्जुन अपने चुनाव प्रचार में शनिवार को जिले में पहुंचे थे. जिले […]
विज्ञापन
सीसीएच के लिए उम्मीदवारों ने बैठक में अपने पक्ष में की मतदान की अपील
बक्सर/डुमरांव : केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद, बिहार व झारखंड के आम चुनाव को लेकर केंद्रीय परिषद के उम्मीदवार डाॅ केके सिंह, डाॅ विवेक मिश्रा, डाॅ समरेंद्र भौमिक एवं डाॅ पांडेय अर्जुन अपने चुनाव प्रचार में शनिवार को जिले में पहुंचे थे. जिले में डुमरांव व बक्सर में होमियोपैथी के डॉक्टरों के साथ बैठक की. इस दौरान उम्मीदवारों ने सभी चिकित्सकों के सामने होमियोपैथ की दुर्दशा के कारणों पर प्रकाश डालते हुए उसके निराकरण पर प्रकाश डाला.
जिला मुख्यालय के बाइपास रोड स्थित एक मीटिंग हॉल में बैठक की गयी. बैठक का संचालन डॉ एसएन सिंह ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए उम्मीदवार डॉ विवेक मिश्रा ने कहा कि एक दशक से होमियोपैथ की दुर्दशा हो गयी है. अमूमन होमियोपैथ की पढ़ाई करनेवाले गरीब लोग होते हैं. यह पैथी गरीबों की पैथी मानी जाती है.
वहीं, उम्मीदवार डॉ केके सिंह ने कहा कि होमियोपैथ एक अनिवार्य सेवा है. इसे जीएसटी से बाहर रखना चाहिए. वहीं, डुमरांव के राजगढ़ स्थित एक सभागार में बैठक कर उपरोक्त सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया गया.
अपने संबोधन में डाॅ केके सिंह ने कहा कि सारी समस्याओं को समाप्त करनेवाली विद्या होमियोपैथिक आज खुद समस्याओं से घिरी हुई है. यह समस्या मानव निर्मित है. मौके पर डाॅ भास्कर मिश्रा, डॉ गीता कुमारी, डाॅ अरविंद कुमार, डाॅ अंगद प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




