अस्पताल में डायलिसिस की मुफ्त चिकित्सा बंद
Updated at : 07 Jul 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल की सुरक्षा निजी गार्ड करेंगे रोगी कल्याण समिति में लिये गये कई निर्णय बक्सर : सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में दवा की कमी, अस्पताल की सुविधा व्यवस्था में वृद्धि करने, दवाओं की कमी को दूर करने, एसएनसीयू में अभिभावकों के लिए शेड, एक्स-रे की राशि का भुगतान करने संबंधित […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल की सुरक्षा निजी गार्ड करेंगे
रोगी कल्याण समिति में लिये गये कई निर्णय
बक्सर : सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में दवा की कमी, अस्पताल की सुविधा व्यवस्था में वृद्धि करने, दवाओं की कमी को दूर करने, एसएनसीयू में अभिभावकों के लिए शेड, एक्स-रे की राशि का भुगतान करने संबंधित नौ सूत्री मांगों की चर्चा सदस्यों ने जोरदार तरीके से की. जिसको दूर करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही सदस्यों ने अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर मरीजों को जाने के लिए लिफ्ट लगाने की मांग की. बैठक सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी. रोगी कल्याण समिति की बैठक में नौ सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी, जिसमें आम सहमति से निर्णय लिया गया.
बैठक में अस्पताल में मिलनेवाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गयी, जिसमें एक्स-रे एवं डायलिसिस की राशि का भुगतान करने का मामला भी उठा. राशि के अभाव में सदर अस्पताल प्रबंधन ने डायलिसिस की मुफ्त सुविधा देने से हाथ खड़ा कर दिये. इसके साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अस्पताल की सुरक्षा अब प्राइवेट सिक्यूरिटी कंपनी के हाथों सौंप दी जायेगी. बैठक में सदस्यों एवं अस्पताल प्रबंधन की कमियों पर चर्चा करने के बाद सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने सभी बिंदुओं पर विचार करने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मी ड्रेस कोड में रहें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें. बैठक में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ केएन गुप्ता, डॉ पीसी प्रसाद, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार, डॉ मनोज कुमार, परमानंद यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




