युवती के अपहरण पर अपहृत युवक के परिजनों को पीटा

Updated at : 05 Jul 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
युवती के अपहरण पर अपहृत युवक के परिजनों को पीटा

केसठ : केसठ में युवती के अपहरण के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. युवती के परिजनों ने अपहरण करनेवाले युवक के घर में घुसकर उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मामला प्रेम प्रसंग का है. युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस युवती की सकुशल […]

विज्ञापन

केसठ : केसठ में युवती के अपहरण के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. युवती के परिजनों ने अपहरण करनेवाले युवक के घर में घुसकर उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मामला प्रेम प्रसंग का है. युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस युवती की सकुशल बरामदगी को लेकर लगी हुई है.

विदित हो कि युवती अपने गांव के एक युवक से प्रेम करती थी. गत दिनों उसी लड़के के साथ चली गयी, जिसके बाद युवती के परिजन आक्रोशित हो उठे और लाठी-डंडे से लैस होकर युवक के घर धावा बोल दिये. एक-एक कर युवती के परिजनों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. युवती के पक्ष के लोगों को भी चोटें आयी हैं. मारपीट की इस घटना में धर्मेंद्र पासवान, रामचंद्र पासवान समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये,

जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, जहां घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया. इस घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. इसे देखते हुए पुलिस गांव में गश्त कर रही है. वहीं, दोनों तरफ से मामले को शांत कराने के लिए गांव के बुद्धिजीवी भी प्रयास कर रहे हैं.

घर में घुसकर युवती के परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा
छह लोगों पर दर्ज हुई एफआइआर
दो की हालत गंभीर, घटना के बाद दो गुटों में तनाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन