Live Updates

Bihar Breaking News Live: नवादा में उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से 103 लोग गिरफ्तार

Updated at : 17 Dec 2022 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: नवादा में उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से 103 लोग गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:45 PM. 17 Dec 229:45 PM. 17 Dec

नवादा में उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से 103 लोग गिरफ्तार

नवादा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों से 103 लोग गिरफ्तार किया है. इसमें 12 शराब के धंधेबाज और 91 पियक्कड़ शामिल हैं.

9:45 PM. 17 Dec 229:45 PM. 17 Dec

नवादा के भदौनी नन्हू में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

नवादा नगर थाना के भदौनी नन्हू नगर में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की है. इसमें महिला सहित चार लोग जख्मी हुआ हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

9:45 PM. 17 Dec 229:45 PM. 17 Dec

छपरा शराबकांड में बड़ी कार्रवाई, इसुआपुर के SHO, SI, चौकीदार और दफादार सस्पेंड

छपरा शराबकांड में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गयी है. इसुआपुर थाना के SHO, SI, चौकीदार और दफादार को सस्पेंड कर दिया गया है.

9:45 PM. 17 Dec 229:45 PM. 17 Dec

गया में हार्डकोर नक्सली अभिजीत हुआ गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गया में हार्डकोर नक्सली अभिजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वो भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है. नक्सली के पास से AK 56, रायफल, 97 कारतूस, 5 हैंडग्रेनेड बरामद किया गया है. उसके उपर झारखंड में 10 लाख और बिहार में 50 हजार का इनाम था.

6:20 PM. 17 Dec 226:20 PM. 17 Dec

गोपालगंज में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

गोपालगंज में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो गयी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी. डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टी को ब्रीफ किया. जिले के 91 वार्ड के 183 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान होंगे.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

सारण डीएम राजेश मीणा की पहल के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल

डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार के बाद से सदर अस्पताल में चिकित्सा सेवा ठप थी. हालांकि सारण डीएम राजेश मीणा की पहल के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल हो गयी है.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

बेगूसराय में दुष्कर्म के दोषी को मिली उम्रकैद की सजा

बेगूसराय में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा मिली है. कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है. मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र का है.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

गवर्नर से मिला लोजपा का प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति शासन लगाने की रखी मांग

बिहार के गवर्नर से मिला लोजपा का प्रतिनिधिमंडल, सात विषयों पर सौंपा ज्ञापन, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की रखी मांग.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा- शराबकांड की सीबीआई करे जांच

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य की हालत बद से बदतर होती जा रही है. बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है. छपरा में हुए शराबकांड की जांच सीबीआई से करायी जाए.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

शिवहर पुलिस ने चलाया अभियान, 39 लोग गिरफ्तार, भारी मात्र में शराब जब्त

शिवहर पुलिस के द्वारा जिले में अभियान चलाया गया है. इस अभियान के दौरान 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने भारी मात्र में शराब जब्त की है. साथ ही, चेकिंग अभियान में 39 हजार राजस्व वसूली की गयी है.

5:30 PM. 17 Dec 225:30 PM. 17 Dec

छपरा सदर अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों ने कामकाज किया ठप

छपरा सदर अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ से दुर्व्यवहार मामले को लेकर कामकाज ठप हो गया है. मरीज के परिजनों ने उत्पात मचाया था.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

बेगूसराय में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय नगर थाना के लोहियानगर गुमटी के पस पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. युवक की गोली मारकर भाग रहे हत्यारे को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. तबतक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को निकालकर किसी तरह उसकी जान बचायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की महिला बोगी से शराब बरामद

बेगूसराय में बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की महिला बोगी से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इसके साथ आरपीएफ ने 3 महिला और एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार है. बरौनी जंक्शन पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी को मारी गोली

सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. शराब से हो रही मौतों के बीच छपरा में खूनी खेल की सूचना है. अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

छपरा सदर अस्पताल में कामकाज ठप

छपरा सदर अस्पताल में कामकाज ठप है. जानकारी के अनुसार मरीज के परिजनों ने उत्पात मचाया था. इसके साथ ही डॉक्टर और स्टाफ से दुर्व्यवहार करने की बात कही जा रही है.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

सीतामढ़ी में 105 किलों गांजा जब्त

सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने 105 किलों गांजा जब्त किया है. जानकारी के अनुसार तस्कर गांजा लेकर नेपाल से आ रहे थे.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

मुजफ्फरपुर में शराब जब्त

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. वहीं शराब कारोबारी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि थाना में शराब रखने के लिए जगह कम पड़ गयी है.

1:46 PM. 17 Dec 221:46 PM. 17 Dec

नालंदा में दो हाइवा के बीच भीषण टक्कर

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर दो हाइवा में टक्कर मार दी. इस हादसे में एक हाइवा के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और उपचालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया है. घटना के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है.

10:42 AM. 17 Dec 2210:42 AM. 17 Dec

मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक ब्यूटी पार्लर में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है.

10:38 AM. 17 Dec 2210:38 AM. 17 Dec

सारण में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

छपरा: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. अब तक 71 लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है. सारण के मशरक, मढ़ौरा, इसुआपुर और अमनौर प्रखंड में ही ये मौतें ज्यादा हुईं हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola