बिहार शिक्षक भर्ती: गांधी मैदान में शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, टीचरों की एंट्री की देखिए तस्वीरें

Updated at : 13 Jan 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार शिक्षक भर्ती: गांधी मैदान में शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, टीचरों की एंट्री की देखिए तस्वीरें

BPSC Teacher News: बिहार में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. इस कार्यक्रम में शिक्षकों की एंट्री शुरू हो चुकी है. 26 हजार से अधिक शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

बिहार में शिक्षकों की भर्ती हो रही है. पहले फेज के बाद दूसरे फेज की भी बहाली ली जा ही है. इन्हें सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

undefined

26 हजार शिक्षकों को यहां नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसके लिए खास तैयारी की गई है. वहीं, शिक्षकों की एंट्री भी शुरू हो चुकी है.

undefined

भारी संख्या में शिक्षक यहां पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है. बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

undefined

वाहनों के पार्किंग की गांधी मैदान के आसपास व्यवस्था नहीं है. यहां दुकान लगाने पर भी रोक है. ट्रैफिक पुलिस को भी काम पर लगाया गया है.

undefined

वहीं, अलग- अलग जिलों से शिक्षक यहां कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. जहानाबाद से आज सुबह ही नवनियुक्त शिक्षकों के बस को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

undefined

गांधी मैदान के बाहर शिक्षकों की भारी भीड़ है. इन्हें यहां एट्री दी जा रही है. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी रखने का फैसला लिया गया है. बता दें कि चयनित टीचरों में महिलाओं की संख्या अधिक है.

undefined

शिक्षक भर्ती की परीक्षा में 51 प्रतिशत महिलाओं का चयन हुआ है. मुख्यमंत्री 26 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. वहीं, इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहेंगे.

undefined

जानकारी के अनुसार पटना के 2500 शिक्षकों को गांधी मैदान में ज्वाइनिंग लेटर दिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य जिलों के शिक्षक इसमें शामिल है.

undefined

मालूम हो कि बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती ली जा रही है. पहले फेज के बाद दूसरे फेज की भर्ती हो रही है. इन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा. इसके बाद यह स्कूलों को ज्वाइन करेंगे.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन