ePaper

पीके की गिरफ्तारी पर बोले दिलीप जायसवाल: ऐसे लोग आते जाते रहते हैं, उनकी पॉलिटिक्स का...

Updated at : 06 Jan 2025 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
dilip jayswal| BPSC Protest: Dilip Jaiswal said on the arrest of Prashant Kishore

पीके की गिरफ्तारी पर दिलीप जायसवाल का हमला

BPSC Protest: पटना गांधी मैदान में बीपीएससी री एग्जाम की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान आया है.

विज्ञापन

BPSC Protest: पटना गांधी मैदान में बीपीएससी री एग्जाम की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार के मंत्री दिलीप जायसावाल ने कहा है कि उनकी राजनीति का अंत हो रहा है. ऐसे लोग आते जाते रहते हैं. वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि जनसुराज के नेता छात्रों की आड़ में अपनी सियासी नौटंकी कर रहे थे.

छात्रों के नाम पर चमका रहे थे राजनीति

दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे थे. ऐसे लोगों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती है. उनकी पॉलिटिक्स का अंत हो रहा है. ऐसे लोग आते जाते रहते है. कहावत है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. प्रशांत किशोर उसी को चरितार्थ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी गलत तरीके से अनशन कर रहे थे. गैर कानूनी गतिविधि करने पर प्रसाशन ने अपना काम किया है.

Also Read: प्रशांत किशोर जेल जाने पर अड़े, बेल बॉन्ड पर साइन करने से किया इनकार

राजद के प्रवक्ता ने भी दी प्रतिक्रिया

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि जन सुराज के नेता छात्रों की आड़ में अपनी सियासत की नौटंकी कर रहे थे. यह वीआईपी अनशन सरकार के संरक्षण में आन्दोलन कर रहे थे. इसमें सरकार भी एक्पोज हो गई है. प्रतिबंधित क्षेत्र में अनशन करने वालों को पहले क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छात्रों के हित के लिए और न्याय दिलाने के लिए चिंता कर रहे हैं. वे सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे. सरकार और प्रशांत किशोर को छात्र नौजवान कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि यह सरकार के द्वारा प्रायोजित आन्दोलन था.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन