BPSC ऑडिटर पीटी परीक्षा 2026: 5 जुलाई को परीक्षा, 2 जुलाई से जारी होगा परीक्षा केंद्र विवरण, जानें पूरी डिटेल

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

BPSC आयोग

BPSC Auditor PT Exam: 2 जुलाई से परीक्षा केंद्र का विस्तृत विवरण अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. आगे पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
BPSC Auditor PT Exam:
पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट के अनुसार अंकेक्षक पीटी अभ्यर्थियों को 2 जुलाई से परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी उनके डैशबोर्ड पर मिल जाएगी. परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी

आयोग ने ई-एडमिट कार्ड पहले ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. अभ्यर्थी अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित जिला स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है.

एडमिट कार्ड की जांच और निर्देशों का पालन अनिवार्य

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड पर अनुक्रमांक और बारकोड को ध्यानपूर्वक जांच लें. परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति पर हस्ताक्षर कर वीक्षक को जमा करना अनिवार्य होगा.

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी

आयोग के निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही दिया जाएगा, उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

परीक्षा की तारीख और समय

अंकेक्षक पीटी परीक्षा 5 जुलाई (रविवार) को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. सभी अभ्यर्थियों के लिए समय का पालन करना अनिवार्य है.आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी.

ALSO READ: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन