प्रेमिका ने ब्लैकमेल करनेवाले धोखेबाज प्रेमी का गला रेता, फिर चाकू से निकाल ली दोनों आंखें

Updated at : 18 Dec 2023 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका ने ब्लैकमेल करनेवाले धोखेबाज प्रेमी का गला रेता, फिर चाकू से निकाल ली दोनों आंखें

11 दिसंबर के बाद गोपालगंज से लापता पुजारी का 16 दिसंबर की सुबह झाड़ियों में शव मिला था. अपराधियों ने हत्या के बाद पुजारी की दोनों आंखें निकाल ली थीं और जीभ भी काट लिए थे. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था

विज्ञापन

गोविंद

गोपालगंज के बहुचर्चित पुजारी मनोज साह हत्याकांड में एसआइटी ने बड़ा खुलासा किया है. सारण डीआइजी विकास कुमार ने कहा कि प्रेम-प्रसंग में ब्लैक मेलिंग के शिकार होने पर युवती और उसके घरवालों ने मिलकर पुजारी की हत्या कर दी. गोपालगंज पुलिस ने हत्या में शामिल दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, दुपट्टा और मोबाइल भी बरामद कर लिया है.

Also Read: बिहार: गोपालगंज में पुजारी को बेरहमी से किसने मारा? हकीकत आएगी सामने, हत्या के खुलासे के करीब पहुंची SIT

पूरे मामले पर पत्रकारों से बात करते डीआइजी ने कहा कि मृतक मंदिर का पुजारी नहीं था. बल्कि केयर टेकर था. गांव की एक युवती के साथ मृतक का प्रेम-प्रसंग था. लेकिन, युवती की शादी के बाद वह उसे ब्लैक मेल किया करता था. जिससे परेशान होकर युवती ने अपने घर वालों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 10 दिसंबर को युवती ने फोन कर पहले मनोज साह को बुलाया, उसके बाद तीन से चार दिनों तक एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की.

प्रेम-प्रसंग में ब्लेकमेलिंग

इसके बाद युवती ने ही अपने प्रेमी मनोज साह की चाकू से हत्या कर दी. फिर उसकी दोनों आंखें निकाल ली. पुलिस ने मामले में टेक्निकल सेल की जांच और फॉरेंसिंक जांच के आधार पर हत्या से जुड़े साक्ष्य को इक्कठा किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के निवासी नेहा कुमारी, सुनीता देवी और अमित कुमार शामिल हैं.

ऐसे खुला मामला

जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश में एसआइटी छापेमारी कर रही है. डीआइजी ने कहा कि मनोज साह की हत्या के बाद मामले को दूसरी तरफ मोड़ने की भी कोशिश की गयी, लेकिन एसआइटी ने समय रहते बेहतर काम करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया. डीआइजी ने कहा कि तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया कि हत्या प्रेम-प्रसंग में ब्लेकमेलिंग के शिकार होने पर किया गया था. उन्होंने एसआइटी को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन