Bihar Politics: परिवार के बाहर किसी को पार्टी की कमान सौंपे तेजस्वी, बीजेपी ने RJD को दी नई चुनौती
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 05 Mar 2025 8:10 PM
तेजस्वी यादव और लालू यादव
Bihar Politics: बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ी चुनौती दी है.
Bihar Politics: बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का विधानसभा में मंगलवार को दिया गया भाषण निराशाजनक और राजनीतिक रूप से प्रेरित था. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में बिहार की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी की और व्यक्तिगत ओछी टिप्पणी की.

राजद के स्थापना काल से ही लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: BJP
मनीष सिन्हा ने कहा कि राजद के स्थापना काल से ही लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस तेजस्वी को दिखाना चाहिए. वे प्रतिपक्ष के रूप में आम लोगों की समस्या को सदन में नहीं रखते हैं, सिर्फ बेतुकी दलील देते हैं. उन्होंने एनडीए में परिवारवाद के आरोप को नकारते हुए कहा कि ये पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित है.
दिलीप जायसवाल के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव : सिन्हा
उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल ने पहले बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया है और उनके पास पार्टी के संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा और मजबूत होगी और राज्य में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहराएगी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नारा ‘बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार’ को सच करके दिखाएगी.
इसे भी पढ़ें: 534 करोड़ की कीमत से बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, सामने आया रूट चार्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










