जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार के फार्मूले से इत्तेफाक नहीं रखती भाजपा, संजय जायसवाल ने दिये ये सुझाव

Published at :09 Jun 2022 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार के फार्मूले से इत्तेफाक नहीं रखती भाजपा, संजय जायसवाल ने दिये ये सुझाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कह दिया कि उनकी पार्टी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश कुमार के फार्मूले से इत्तेफाक नहीं रखती है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहे जो कहें, लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से जनसंख्या नियंत्रण का हल नहीं निकलेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भाजपा और जदयू के बीच मतभेद गहरे होते जा रहे हैं. गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कह दिया कि उनकी पार्टी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश कुमार के फार्मूले से इत्तेफाक नहीं रखती है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहे जो कहें, लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से जनसंख्या नियंत्रण का हल नहीं निकलेगा.

लड़कियों की शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण संभव

जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सरकार को योजना बनाकर कम बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना होगा. हालांकि सीएम नीतीश कुमार का मानना है कि लड़कियों की शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण संभव है. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार विकास कर रहा है, बावजूद हम फिसड्डी हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण बिहार का जनसंख्या घनत्व है.

बिहार में जनसंख्या घनत्व देश से तीन गुणा ज्यादा

संजय जायसवाल ने जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर कहा है कि बेटियों को पढ़ाते रहने से जनसंख्या स्थिरीकरण की दलील सही नहीं है. संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार की राय को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि भारत की आबादी 464 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है. सिर्फ 10 साल पहले यह 382 थी. वहीं बिहार की आबादी 1224 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है. हम भारत से भी 3 गुना ज्यादा हैं.

https://www.facebook.com/jaiswalsanjaybjp/posts/582600709891174
हाथ पर हाथ धरकर बैठने से इसका निदान नहीं

अब हाथ पर हाथ धरकर बैठने से इसका निदान नहीं निकलेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने देश में पहली बार बालिका साइकिल योजना चलायी थी. मुझे याद है कि उस समय मैं किसी छोटी बच्ची से पूछता था कि तुम्हें क्या करना है, तो उसका जवाब रहता था कि मैं नौवीं कक्षा में पढ़ना चाहती हूं, जिससे मुझे साइकिल मिल सके. आज उसी बालिका साइकिल योजना का परिणाम है कि बालिका शिक्षा की उन्नति में 2 पीढ़ियों का लगने वाला समय महज 2 वर्षों में आ गया है.

प्रोत्साहित करने का सुझाव

उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए भी इसी प्रकार योजना बनाकर कम बच्चे वालों को हमें प्रोत्साहित करना होगा. बेतिया सांसद ने कहा कि जैसे जब हम 6000 रुपये पहले दो बच्चे पैदा करने के लिए दे सकते हैं, तो 1 बच्चे वाले को भी हम एक बड़ी आर्थिक सहायता के साथ पूरे परिवार का बीमा और बिहार के हर स्कूल में पहला एडमिशन देने के अधिकार जैसी प्रोत्साहन योजनाएं चलाकर लक्ष्य तेजी से हासिल कर सकते हैं.

जनसंख्या वृद्धि के कारण फिसड्डी

उन्होंने कहा कि जहां भारत ने जनसंख्या स्थिरीकरण प्राप्त कर लिया है, लेकिन हम आज भी 3 गुना रफ्तार पकड़े हुए हैं और इसे रोकने की कोई योजना नहीं बना रहे. बिहार में जितने नये अस्पताल और स्कूल बनते हैं उससे ज्यादा बच्चे हम पैदा कर लेते हैं. हम इतना विकास करने के बाद भी केवल जनसंख्या वृद्धि के कारण फिसड्डी दिखते हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन