बिहटा में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, 459 करोड़ की लागत से बनकर होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन

बिहटा एयरपोर्ट का प्रस्तावित मॉडल

Bihta Airport: पटना के बिहटा में बनने वाले एयरपोर��ट के निर्माण का जिम्मा रूस की एक कंपनी को सौंपा गया है.

विज्ञापन

बिहार के विकास में एक नया पंख लग लगने वाला है. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी दे दी है. इस एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 459 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. रूस की एक कंपनी को इस परियोजना का कांट्रैक्ट सौंपा गया है, और इस परियोजना का लक्ष्य बिहार में एयर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

108 एकड़ जमीन पर बनेगा बिहटा एयरपोर्ट

बिहार सरकार ने इसके लिए 108 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा. यह एयरपोर्ट न केवल पटना शहर से जुड़ा रहेगा, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा. बिहटा एयरपोर्ट से विभिन्न प्रमुख शहरों की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी.

AI Image
Ai image

2 हजार करोड़ की लागत से बन रहा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर  

इसके साथ ही, राज्य सरकार ने पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक पहुंच को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है. 2026 तक सबसे लंबा एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा, जो 2000 करोड़ रुपये की लागत से दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन है. इस रोड के पूरा होने से, पटना और बिहटा के बीच यात्रा बहुत ही आसान और तेज हो जाएगी. इससे ना केवल यात्री ट्रैफिक को सुविधा होगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज, बेल के जाना होगा पटना हाईकोर्ट

बिहार के विकास में लगेगा एक नया पंख

यह परियोजना राज्य के विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बिहार में हवाई यातायात के क्षेत्र में सुधार होगा, साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इस एयरपोर्ट और एलिवेटेड रोड की मदद से बिहटा और आसपास के क्षेत्र में व्यवसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से शुरू होगा परिचालन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन