ePaper

महिला को चकमा देकर 10 हजार रुपये का लगाया चूना

Updated at : 19 Oct 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को चकमा देकर 10 हजार रुपये का लगाया चूना

शहर के पीएनबी में रुपये जमा करने गयी ठाकुरथान की एक महिला को चकमा देकर अपराधी द्वारा 10 हजार रुपये थमाकर उसके 20 हजार रूपये उड़ा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

राजगीर शहर के पीएनबी में रुपये जमा करने गयी ठाकुरथान की एक महिला को चकमा देकर अपराधी द्वारा 10 हजार रुपये थमाकर उसके 20 हजार रूपये उड़ा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना शनिवार की है. पीड़ित महिला रुक्मिणी कुमारी द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. एफआईआर में थानाक्षेत्र के अनुसार वह शहर के पंजाब नैशनल बैंक में 20 हजार रूपये जमा करने गयी थी. बैंक में रूपये जमा करने के लिए जब वह जमा पर्ची भर रही थी. तभी एक व्यक्ति आकर उसे टोका. कहा पर्ची गलत भरा गया है. दूसरी पर्ची भरने की मदद करने के बहाने उसने पीड़िता के साथ धोखाधड़ी किया. उसके 20 हजार रुपये गिनने को दौरान रख लिया और अपने पास के 10 हजार रुपये थमा कर चंपत हो गया. पीडिता के अनुसार उनके 20 रुपये गिनते हुए उनके जमा पर्ची के साथ उसने अपनी भी जमा पर्ची भरा. उसने बताया कि जब तक वह रुपये जमा करने काउंटर पर लाइन में लगी. तब तक वह उनके 20 हजार रुपये लेकर बैंक से गायब हो गया. जब उसके द्वारा दिए गए रुपयों को गिना, तो उसमें केवल 10 हजार रुपये ही थे. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि महिला को झांसा देकर 10 हजार की ठगी की गयी है. शीघ्र ही अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन