ePaper

हिरण्य पर्वत मंसूर नगर की गलियों में पहुंचा नल-जल योजना का पानी

Updated at : 22 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
हिरण्य पर्वत मंसूर नगर की गलियों में पहुंचा नल-जल योजना का पानी

वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद हिरण्य पर्वत स्थित बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर की गलियों में आखिरकार नल-जल योजना के तहत पानी आपूर्ति शुरू हो गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ : वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद हिरण्य पर्वत स्थित बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर की गलियों में आखिरकार नल-जल योजना के तहत पानी आपूर्ति शुरू हो गई है. इस बहुप्रतीक्षित सुविधा के शुरू होते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. मुहल्ले वासियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार का हृदय से आभार प्रकट किया है. केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी क्रम में हिरण्य पर्वत की पहाड़ियों पर बसे हजारों गरीब परिवारों की गलियों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई थी, लेकिन पानी की आपूर्ति लम्बे समय तक नहीं हो सकी, जिससे लोगों में निराशा बढ़ती जा रही थी. स्थानीय भाजपा नेता एवं जिला मीडिया सह प्रभारी सह बिहारशरीफ महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश कुमार ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा और लगातार अधिकारियों से संपर्क में रहे. जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने मंत्री डॉ. सुनील कुमार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर इस गंभीर जल संकट से अवगत कराया. मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. परिणामस्वरूप, लगभग दो वर्षों से प्रतीक्षारत इलाके में नल जल योजना का पानी पहुंचना आरंभ हुआ. अमरेश कुमार ने बताया कि मंत्री डॉ. सुनील कुमार की प्राथमिकता है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान समय पर हो. उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ घरों में कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है, जिसे जल्द जोड़ने की आवश्यकता है. नगर निगम और बुडको द्वारा इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है. भाजपा नेता अमरेश कुमार के साथ बूथ अध्यक्ष अतिश कुमार, नवल कुमार यादव, रवि कुमार, ओम कुमार, कुंदन कुमार, सुधीर कुमार समेत कई स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

भाजपा नेता अमरेश कुमार के साथ बूथ अध्यक्ष अतिश कुमार, नवल कुमार यादव, रवि कुमार, ओम कुमार, कुंदन कुमार, सुधीर कुमार समेत कई स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन