ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम लूट कांड में दो संदिग्धों को नालंदा से उठाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 9:58 PM
ककंड़बाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी मोड़ स्थित एक ब्रांडेड शोरूम में हुए लूटकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालंदा के हरनौत से दो संदिग्धों को उठाया है.
पटना़ ककंड़बाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी मोड़ स्थित एक ब्रांडेड शोरूम में हुए लूटकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालंदा के हरनौत से दो संदिग्धों को उठाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पूर्व में लूटकांड में जेल जा चुके है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं तकनीकी अनुसंधान में घटना के दिन मिले चार अंजान नंबर बंद है, जिसके कारण उनका लोकेशन नहीं पत चल पा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जिस बाइक से लूटपाट की गयी है वह चोरी की है. फिलहाल इस घटना में एक टीम सारण, एक टीम हाजीपुर और एक टीम नालंदा में छापेमारी कर रही है. लुटेरों को बाहर भागने की आशंका: सूत्रों की माने तो लुटेरे दूसरे राज्य फरार हो गये है. जेल में बंद लुटेरों से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने हरनौत से दो लोगों को उठाया है. वहीं कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में एसआइटी को लुटेरों के बारे में अहम जानकारी मिली है, जिसपर काम चल रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि बीते कुछ दिनों पहले कंकड़बाग काॅलाेनी माेड़ स्थित ब्रांडेड शाे रूम से 50 हजार कैश और करीब साढ़े तीन लाख के गहने व कैश लूट लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










