शेखपुरा में महिलाओं का वीडियो बनाने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल

शेखपुरा के वाजिदपुर गांव में अखंड कीर्तन के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में अखंड कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं का मोबाइल से वीडियो बनाया जा रहा था, जिसको लेकर आपत्ति जताई गई.
वीडियो बनाने से मना करने पर बढ़ा मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिलाओं का वीडियो बनाने से रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.
लोहे की रॉड और लाठी से हुई मारपीट
विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लोहे की रॉड और लाठियों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया.
चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान जयराम राम के पुत्र कर्ण कुमार, जयराम राम की पत्नी शोभा देवी, प्रकाश राम के पुत्र पंकज कुमार और शत्रुघ्न राम की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है.
पंकज कुमार की हालत गंभीर
घटना में घायल पंकज कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जानकारी जुटाना
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










