बिहारशरीफ : हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 अगस्त को मतदान

Updated:
विज्ञापन
मतदान की सांकेतिक तस्वीर

मतदान की सांकेतिक तस्वीर

हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मतदान 11 अगस्त को होगा और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Hilsa Advocates Clerks Association Election : नालंदा के हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई. चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा कराया जाएगा.

निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया चुनाव शेड्यूल

निर्वाचन पदाधिकारी मुख्तार साले ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी चरणों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने मतदाताओं और अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील की.

औपबंधिक मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

चुनाव कार्यक्रम के तहत बुधवार को औपबंधिक मतदाता सूची प्रकाशित की गई. 30 जुलाई को मतदाता सूची के संबंध में दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी.

31 जुलाई को दावे और आपत्तियों का होगा निष्पादन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई को प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. इसके बाद 1 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

3 और 4 अगस्त को होगा नामांकन

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों से नामांकन पत्र 3 और 4 अगस्त को प्राप्त किए जाएंगे. 5 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

11 अगस्त को मतदान और मतगणना

अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.

13 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण समारोह

चुनाव परिणाम के बाद 13 अगस्त को नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा निर्धारित समय पर निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरण और पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन