फिर आया शहर का एक्यूआई खराब होने का मौसम

बिहार के प्रदूषण और वायु की खराब गुणवत्ता की चर्चा अक्सर पूरे देश में होती रहती है. कभी बिहारशरीफ शहर के प्रदूषण व खराब वायु गुणवत्ता की चर्चा भी सूर्खियों में रही थी, तब शहर का एक्यूआई 400 के पार चला गया था.
गर्मी के मौसम में सिल्ट धूलकण बनकर हवा में फैलने लगता है. इस मौसम में थर्मल इनवर्जन की वजह से गर्म हवा ऊपर जाने लगती है और ठंडी हवा नीचे आने लगती है. जो धूलकण वायुमंडल में ऊपर होता है वह नीचे आने लगता है, इससे धुंध छाने लगता है और जब नीचे से धूल उड़ती है तो वह नहीं फैल पाने के कारण स्थिर होने लगती है.
प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं जो मानव निर्मित होते हैं. लोगों में प्रदूषण को लेकर अभी भी उतनी जागरूकता नहीं है. पर्यावरणविद डॉ. अशोक कुमार बताते हैं कि ‘‘पेड़ों की कटाई, शहर के अंदर कचरे को जलाना, सड़क-पुल या भवन निर्माण आदि में निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं करना, निर्माण सामग्रियों का बिना ढंके परिवहन भी उन वजहों में शामिल हैं, जिनसे वायु गुणवत्ता सूचकांक में खतरनाक स्तर तक वृद्धि होती है.”””””””””””””””” गीले और सूखे कचरे को अलग करना तो दूर लोग यहां वहां हर तरह के कचरे को फेंक देते हैं. गाड़ियों के प्रदूषण को लेकर भी लापरवाही बरती जाती है. शहरों की तंग गलियां तथा डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर निर्भरता प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक हैं. बड़ी संख्या में निर्माण कार्य हो रहे हैं, लेकिन साइट को ग्रीन कपड़े से कवर करने में कोताही बरती जाती है. सड़कों पर खुली जगहों में निर्माण सामग्री पड़ी रहती है, जो अंतत: वायुमंडल में धूलकण की मात्रा ही बढ़ाती है.बिहारशरीफ शहर का एक्यूआई लेवल 400 के पार होने पर तत्कालीन नगर आयुक्त ने तो साफ कहा था कि निर्माण कार्यों की वजह से ही इसमें बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान नगर आयुक्त शेखर आनंद ने बताया कि शहर व इसके आसपास चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर लगातार पानी का छिड़काव करने का निर्देश दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




