अस्थावां प्रखंड की तीन प्रमुख पथों के निर्माण का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन
अस्थावां प्रखंड की तीन प्रमुख पथों के निर्माण का रास्ता साफ

जिले के अस्थावां प्रखंड की तीन प्रमुख पथों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल इन तीन प्रमुख पथों के निर्माण की अनुशंसा कर दी गयी है जिसके बाद इससे लाभांवित लोगों में खुशी देखी जा रही है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के अस्थावां प्रखंड की तीन प्रमुख पथों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल इन तीन प्रमुख पथों के निर्माण की अनुशंसा कर दी गयी है जिसके बाद इससे लाभांवित लोगों में खुशी देखी जा रही है. इन प्रमुख पथों के बन जाने से जहां वाहनें सरपट दौड़ेंगी, वहीं लोग कम समय में अपने गंतव्य जगहों पर सरल एवं सुलभ तरीके से पहुंच सकेंगे. अस्थावां प्रखंड में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सुलभ संपर्कता योजनान्तर्गत तीन प्रमुख पथों के निर्माण की अनुशंसा की है. गोटिया-बेलछी रोड :

अस्थावां प्रखंड के प्रमुख तीन पथों में से एक गोटिया बेलछी रोड है जिसके निर्माण की अनुशंसा की गयी है. यह पथ करीब पांच किलोमीटर लंबा रहेगा. यह पथ अस्थावां से कतरीसराय जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा। इस रोड के बन जाने से यात्रियों को पहले से 5 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी और आधे घंटे की समय बचत होगी। इस पथ से लगभग 4000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

सबसे लंबा यह है प्रस्तावित पथ :

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने एन-82 पचेतन रोड से एन-82 धोबी बिगहा मोड़ होते हुए देशना अंदी गांव तक 11.8 किलोमीटर लंबे पथ के निर्माण की अनुशंसा की है. यह तीनों में सबसे लंबा प्रस्तावित पथ है. बताते चलें कि इस पथ के निर्माण से अस्थावां रेलवे स्टेशन जाने की दूरी में 10 किलोमीटर की कमी आएगी। यात्रियों को एक घंटे की समय बचत होगी। लगभग 6500 से अधिक लोग इस पथ से लाभ उठा सकेंगे़

पथ बन जाने के बाद रेल संपर्क में आयेगा सुधार :

इसी प्रकार प्रस्तावित पथ खाजेअहमद से अमरसिंह बिगहा होते हुए महमूदाबाद अमावां रोड तक 4.5 किलोमीटर लंबा है है जिसकी अनुशंसा की गयी है. खास बात यह है कि इस पथ के बन जाने के बाद खाजेअहमद से बेनार जाने की दूरी में 5 किलोमीटर की कमी आएगी. विशेष रूप से इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि अस्थावां रेलवे स्टेशन पहुंचने की दूरी 6 किलोमीटर कम हो जाएगी. तब समय की भी आधे घंटे तक बचत हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन