Nalanda News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भाकपा-माले का मार्च, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता एवं नेता | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : नालंदा में एक नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भाकपा-माले ने जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला. नेताओं ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए और दोषियों को तीन महीने के भीतर सज़ा देने की मांग की.

विज्ञापन

Nalanda News : बिहारशरीफ (ग्रामीण) प्रखंड के एक महादलित परिवार की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ भाकपा-माले जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च का नेतृत्व जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा, बिहारशरीफ ग्रामीण के प्रभारी कामरेड सुनील कुमार, ऐपवा नेत्री कामरेड रेनू देवी, कामरेड गिरिजा देवी, कामरेड सरोज देवी, इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड बिरेश कुमार, कामरेड किशोर साव, कामरेड बाढ़न पासवान, कामरेड बृजकिशोर प्रसाद, कामरेड अजय मांझी, कामरेड महेश मांझी, कामरेड किरण देवी, सीता देवी आदि नेताओं ने किया. इसके बाद अस्पताल मोड़ पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया.

प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

अस्पताल मोड़ पर सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार बहुत बढ़ गए हैं. नालंदा जिला में हाल ही में नगरनौसा में एक विधवा महिला, चंडी में भी एक बच्ची एवं बिहारशरीफ में निजी हॉस्टल में छात्रा के साथ बलात्कार समेत कई घटनाएं घटी हैं.

प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

नूरसराय में एक महिला को बेइज्जत करते हुए भीड़ ने मणिपुर की तरह सरेआम परेड कराया था. जिला प्रशासन ने अभी तक किसी अपराधी को सजा नहीं दिलवाई है. पुलिस की मिलीभगत से अपराधी कुछ ही दिनों में छूट जाते हैं और पीड़ित परिवार को डरा-धमका कर केस को प्रभावित करते हैं. सरकार भी पीड़ित परिवार की सुध नहीं लेती है. नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के राज में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' सिर्फ एक मजाक बन कर रह गया है.

स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग

नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं की मर्यादा रोज तार-तार हो रही है. जिले में हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी, साइबर ठगी, एटीएम से रुपये उड़ाने, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट आदि की घटनाएं रोज-रोज हो रही हैं.

नेताओं ने दीपनगर थाना क्षेत्र के महादलित परिवार की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन माह के भीतर कड़ी सजा देने, जिले के सभी बलात्कार कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाने, पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान करने, जिला में बढ़ते अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : शेखपुरा में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान OMR शीट की कार्बन कॉपी लेकर चला गया परीक्षार्थी, FIR दर्ज


विज्ञापन
रंजीत सिंह

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन