शेखपुरा : शेखोपुरसराय के सीओ राकेश रौशन भारती को भावभीनी विदाई, वींकेश कुमार सिंह होंगे नए अंचल अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय में सीओ राकेश रौशन भारती को भावभीनी विदाई विकेश होंगे नए सी ओ

अंचल अधिकारी के विदाई समारोह में शरीक हुए थाना अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura News : शेखपुरसराय अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी राकेश रौशन भारती को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए भावभीनी विदाई दी गई. नए अंचल अधिकारी के रूप में वींकेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय में स्थानांतरण के उपरांत निवर्तमान अंचल अधिकारी राकेश रौशन भारती को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई. इस विदाई समारोह में शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी सहित अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. विदाई समारोह में वक्ताओं ने राकेश रौशन भारती के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है.

भूमि चयन में सराहनीय योगदान रहा

केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चयन, पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा, जिसे उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जाएगा. वक्ताओं ने कहा कि राकेश रौशन भारती ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ आम लोगों से बेहतर संवाद और आत्मीय संबंध बनाए रखा. वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे, जिससे क्षेत्रवासियों के बीच उनकी एक सकारात्मक छवि बनी.

नए सीओ संभालेंगे कार्यभार

इस अवसर पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि राकेश रौशन भारती अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कभी पीछे नहीं हटे. उन्होंने हर परिस्थिति में प्रशासनिक समन्वय बनाए रखा तथा छोटी से छोटी जानकारी साझा कर जनहित के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी. क्षेत्र की जनता के प्रति उनका स्नेह और संवेदनशील व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा. समारोह के अंत में अंचल कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, जबकि अंचल अधिकारी वींकेश कुमार सिंह शेखोपुरसराय के नए सीओ होंगे.

Also Read : बिहारशरीफ में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन