शेखपुरा : गुप्त सूचना पर छापेमारी, टाटी नदी किनारे से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब को मौके पर किया गया नष्ट | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है. कोरमा थाना और एंटी लीकर टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में टाटी नदी के किनारे से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र में सोमवार को कोरमा थाना और एंटी लीकर टास्क फोर्स पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुरारपुर गांव के समीप टाटी नदी के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण के अड्डे से 2000 लीटर की मात्रा में अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई. बरामद शराब और उपकरणों को छापामार दल ने घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया. छापामारी का नेतृत्व कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार तथा एंटी लीकर टास्क फोर्स टीम के प्रभारी सह पुलिस सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप में किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

इस बाबत कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारियों द्वारा टाटी नदी के किनारे तटबंध पर झाड़ियों में छुपाकर बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है. इस बात की सूचना मिलने के बाद एंटी लीकर टास्क फोर्स टीम के साथ वहां सघन छापामारी की गई. छापामारी के दौरान लगभग डेढ़ सौ टीन और गैलन में छुपाकर झाड़ियों में रखी गई अर्धनिर्मित शराब को बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि बरामद अर्धनिर्मित शराब और उपकरणों को घटनास्थल पर ही तोड़फोड़ कर तथा बहाकर नष्ट कर दिया गया है.

शराब कारोबारियों की पहचान में जुटी

उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने के पहले ही शराब कारोबारी मौके से भाग निकलने में सफल हो गए. उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल शराब कारोबारियों को पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है.

Also Read : शेखपुरा में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान OMR शीट की कार्बन कॉपी लेकर चला गया परीक्षार्थी, FIR दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन