बाढ़ग्रस्त घाटकुसुंभा में सांसद ने बांटी राहत सामग्री

बाढ़ की त्रासदी झेल रहे घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांव में पहुंचकर जमुई सांसद अरुण भारती ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया .
शेखपुरा. बाढ़ की त्रासदी झेल रहे घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांव में पहुंचकर जमुई सांसद अरुण भारती ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया .इस दौरान सांसद अरुण भारती बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ राहत सामग्री लेकर घाटकुसुंभा पहुंचे .इस क्रम में लोजपा की टीम घाट कुसुंभा गांव के अलावा डीहकुसुम्भा, मुरवरिया,बाऊघाट, कोयला ,पानापुर ,जितवारपुर, प्राणपुर भदोसी सहित कई अन्य गांव पहुची. इस दौरान बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों का हुजूम लोजपा टीम के समक्ष उमड़ा रहा .मौके पर ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी परेशानियां बताते हुए राहत दिलाए जाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने की मांग की .इसके साथ ही घाटकुसुंभा प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित किए जाने का मुद्दा भी उठता रहा. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांव में प्रत्येक साल बाढ़ की भीषण त्रासदी होती है और भारी तादाद में लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. परंतु बहुत ही निराशाजनक बात यह है कि अभी तक घाट कुसुंभा प्रखंड को जलजमाव क्षेत्र ही माना जाता है और अब तक कई नेताओं ने इसे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने का वादा किया परंतु आज तक यह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं हो सका, जबकि इसी पानी से प्रभावित घाट कुसुंभा प्रखंड से सटे वैसे गांव जो लखीसराय जिले में आते हैं वह बाढ़ ग्रस्त घोषित है और उन्हें सरकार द्वारा बाढ़ आपदा राहत मिल चुकी है .परंतु शेखपुरा जिले के अंतर्गत आने वाले घाटकुसुम्भा प्रखंड के लोगों को सरकार द्वारा किसी प्रकार का बाढ़ राहत नहीं मिल पाता क्योंकि यह क्षेत्र आज भी जलजमाव क्षेत्र माना जाता है जो की काफी निराशाजनक है और बड़े-बड़े नेताओं के वायदे की असलियत को दर्शा रहा है. इस दौरान कई ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष इस क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की दिशा में पहल की मांग की. मौके पर सांसद अरुण भारती ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. इस मौके पर लोजपा के प्रदेश नेता मुन्ना सिंह, परशुराम पासवान, शेखर पासवान ,सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरभ, जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, विजय पासवान ,दिनेश पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




