नेता प्रतिपक्ष 19 को आयेंगे राजगीर

Updated at : 14 Feb 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष 19 को आयेंगे राजगीर

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 19 फरवरी को राजगीर आएंगे.

विज्ञापन

राजगीर. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 19 फरवरी को राजगीर आएंगे. शहर के आरआईसीसी में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राजगीर के आरआईसीसी में पार्टी के कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे. राजगीर से ही विधानसभा चुनाव का उनके द्वारा हुंकार भर जाएगा. प्रतिपक्ष के नेता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजगीर में एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीतियां बनाई गई. इस बैठक में पारस राजवंशी, अरविंद शर्मा, छोटू पासवान, मुकेश यादव, अशोक मिश्रा, मनोहर चौधरी, सोनू यादव, बंगाली राजवंशी सहित अनेकों लोग शामिल हुये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन