सिंघवा नदी में नहाने के दौरान किशोर लापता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 10:30 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघवा नदी के छिलका में बुधवार को नहाने के दौरान किशोर लापता हो गया.
अस्थावां(नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघवा नदी के छिलका में बुधवार को नहाने के दौरान किशोर लापता हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि महमदपुर बेलदरिया गांव निवासी कैलु पासवान के लगभग 12 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंघवा नदी के छिलका में नहाने के दौरान लापता हो गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दिया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रो रोकर परिजन का बुरा हाल है. नदी में किशोर को खोजने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. किशोर का शव नहीं मिलने से गांव मे चर्चा का विषय बन गया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गयी है. अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल ने बताया की स्थानीय गोताखोर के द्वारा खोजबीन किया गया, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










