नालंदा : एसयू कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई शुरू कराने की मांग, छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी

Updated:
विज्ञापन
हिलसा मे घरना मे बैठे हुऐ | Prabhat Khabar Network

धरना पर बैठे हुऐ छात्र | Prabhat Khabar Network

नालंदा के हिलसा एसयू कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी है. छात्रों ने तालाबंदी की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

नालंदा के हिलसा के एसयू कॉलेज में उच्च शिक्षा के विस्तार की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा. छात्र स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.

धरनार्थियों की मुख्य मांग है कि एसयू कॉलेज, हिलसा में एम.एससी. (जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स) और एम.ए. (हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) जैसे पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं.

छात्रों का कहना है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी महाविद्यालय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है.

बुधवार और गुरुवार को महाविद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाने के लिए बुधवार और गुरुवार को महाविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसकी सूचना महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है.

छात्रों के अनुसार, हिलसा और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

विभिन्न राजनीतिक दलों का मिल रहा है समर्थन

इस धरने की अध्यक्षता आशीष कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका संचालन प्रसेनजीत कुमार उर्फ रिशु पटेल द्वारा किया जा रहा है.

कॉलेज के दक्षिणी गेट पर चल रहे इस प्रदर्शन को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है. छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा.

इस अवसर पर छात्र नेता धर्मपाल राज, राकेश कुमार, आशीष राज, अंकेश रंजन, पंकज यादव, आइसा कुमारी, नीतीश कुमार, आदित्य कुमार, चितरंजन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन