दुष्कर्म के आरोपी दोषी करार ,13 को होगी सजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 9:41 PM
सत्रह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी करार दिया है. सजा का एलान 13 जून को होगी. सोमवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के विशेष पॉक्सो जज सह एडीजे सात धीरेंद्र कुमार ने चंडी थाना क्षेत्र निवासी आरोपित मुकेश कुमार को दोषी पाया है.
बिहारशरीफ. सत्रह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी करार दिया है. सजा का एलान 13 जून को होगी. सोमवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के विशेष पॉक्सो जज सह एडीजे सात धीरेंद्र कुमार ने चंडी थाना क्षेत्र निवासी आरोपित मुकेश कुमार को दोषी पाया है. मामले में अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी सुशील कुमार ने पीड़िता समेत सभी चार लोगों की गवाही कराई थी. इन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2020 को नाबालिग की मां अपनी पुत्री को मायके में छोड़कर बाहर गई थी. इसी दौरान घर में लड़की को अकेला देख आरोपित ग्यारह बजे रात में घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे. जिसके बाद आरोपित को पकड़ लिया और सुबह पुलिस को सूचना कर आरोपित को हवाले कर दिया. पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










