राजगीर में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
राजगीर में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा

सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

राजगीर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम उदिता सिंह आज समीक्षा बैठक करेंगी। सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राजगीर में श्रावणी मेला 2026 की प्रशासनिक तैयारियां गुरुवार से शुरू हो रही हैं. जिला पदाधिकारी उदिता सिंह दोपहर तीन बजे राजगीर परिसदन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी. बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, विद्युत, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी. इसके बाद डीएम मेला क्षेत्र और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी. बैठक में एसडीओ, एसडीपीओ और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे. विकास योजनाओं का पूरे दिन निरीक्षण करेंगी डीएम, अधिकारियों को देंगी दिशा-निर्देश जिला पदाधिकारी उदिता सिंह गुरुवार को पूरे दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी. निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय पर क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया जाएगा. संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए जाएंगे. प्रशासन का उद्देश्य विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना है. निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों और समस्याओं की भी समीक्षा की जाएगी. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगी डीएम जिला पदाधिकारी उदिता सिंह गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेंगी. बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और राज्य में ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी. बिहारशरीफ विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता भी बैठक में उपस्थित रहेंगे. विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ऊर्जा क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी. आवश्यक निर्देशों के अनुपालन को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी. मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की घोषणाओं की होगी समीक्षा, समन्वय बैठक आज तल्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होगी. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी भाग लेंगे. योजनाओं की वर्तमान स्थिति, भूमि उपलब्धता, निर्माण कार्यों और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. जिला प्रशासन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने की रणनीति पर भी विचार करेगा. समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा.

विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन