नालंदा कॉलेज में एड्स जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, 10 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

एड्स जागरूकता कार्यक्रम में शामिल प्रधानाचार्य प्रो सुनीता सिन्हा व अन्य | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : नालंदा कॉलेज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चयनित छात्र अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा अपने विशाल खेल मैदान में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा तथा खेलकूद विभाग के प्राध्यापक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि एड्स जानलेवा बीमारी है. इसकी आज तक कोई प्रभावी चिकित्सा की खोज नहीं हो सकी है. इसलिए एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव है. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया. पांच किलोमीटर की इस दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 5 छात्र तथा 5 छात्राओं को चयनित किया गया. बालक वर्ग में अमन कुमार, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार और शिवशंकर चयनित हुए, वहीं बालिका वर्ग में सुरुचि कुमारी, निक्की कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंकिता कुमारी तथा सोनी कुमारी का चयन किया गया. इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं 13 जुलाई को राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर में आयोजित जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

प्रतियोगिता के दौरान कई शिक्षक और कर्मी रहे उपस्थित

इस अवसर पर कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल के डॉ. शशि भूषण भट्ट, डॉ. उपेन मण्डल, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रद्धा कुमारी, डॉ. विजय कुमार, दिलीप पटेल, प्राध्यापक डॉ. श्याम सुन्दर प्रसाद, डॉ. राजदेव कुमार, डॉ. संजय कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे. इस सफल आयोजन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन ने युवाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क रहने और समाज में इसके प्रति भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन