बिहारशरीफ के मां वैष्णवी देवी मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
फोटो कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं | Prabhat Khabar Network
Nalanda News : बिहारशरीफ के अम्बेर चौक स्थित मां वैष्णवी देवी मंदिर में 24 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है.
Nalanda News : बिहारशरीफ के अम्बेर चौक स्थित मां वैष्णवी देवी मंदिर में शुक्रवार को 24 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां वैष्णवी देवी की पूजा-अर्चना कर अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. अखंड कीर्तन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है.
आपके शहर में
श्रद्धालुओं के लिए की गई समुचित व्यवस्था
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है. समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि यह अखंड कीर्तन प्रत्येक वर्ष क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है.
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां वैष्णवी देवी का आशीर्वाद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर सचिव मुकेश कुमार मुखिया, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, संयोजक यदुवीर लाल बाबू, पुजारी पिंटू शर्मा, आशीष रंजन, दयानंद पासवान, अनिल कुमार, सुनील कुमार (पत्रकार), चितरंजन कुमार, अभय कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए