नालंदा विवि में डाक विभाग का फिलैटली प्रदर्शनी 18-19 को

नालंदा डाक प्रमंडल द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी का आयोजन 18-19 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा.
राजगीर.नालंदा डाक प्रमंडल द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी का आयोजन 18-19 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के विशेष कवर का विमोचन भी किया जाएगा. नालंदा डाक प्रमंडल के अधीक्षक कुंदन कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम नालंदा विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित किया जायेगा. यह डाक विभाग और नालंदा विश्वविद्यालय दोनों के लिए गौरव की बात है. डाक अधीक्षक ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन ऐतिहासिक होगा. इसे यादगार बनाने के लिए डाक विभाग मुस्तैदी से जुटा है. प्रदर्शनी की तैयारी नालंदा डाक प्रमंडल द्वारा जोर शोर से की जा रही है. इस कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, राजगीर विधायक कौशल किशोर, बिहार सर्किल के सीपीएमजी अनिल कुमार, भागलपुर पीएमजी मनोज कुमार , डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर सहित बिहार के कई अधिकारी शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




