सीएम के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें : डीएम- एसपी

Updated at : 18 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें : डीएम- एसपी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर कल गुरुवार (20 फरवरी) को नालन्दा आयेंगे. उनके द्वारा अनेक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा.

विज्ञापन

राजगीर.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर कल गुरुवार (20 फरवरी) को नालन्दा आयेंगे. उनके द्वारा अनेक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया है. प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस- प्रशासन की तैनाती की गयी है. प्रगति यात्रा के अवसर पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को मंगलवार को राजगीर के आरआइसीसी में संयुक्त संवाद आयोजित कर मंगलवार को ब्रीफिंग किया गया. डीएम शशांक शुभंकर द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन का पाठ पढाया गया. उनके द्वारा प्रगति यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुंचकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे. उनके द्वारा चेतावनी भी दी गयी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले छोड़े नहीं जायेंगे. उनके द्वारा प्रगति यात्रा के मद्देनजर रूट लाइनिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, ड्रॉप गेट, हेलीपैड पर विशेष चौकसी एवं सतर्कता रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. डीएम शशांक शुभंकर और एसपी भारत सोनी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके संभावित भ्रमण वाले मार्गों और स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात करने के साथ ही निगरानी की जायेगी. मुख्यमंत्री के आगमन पर धरहरा, नानंद, सबैत, मोहनपुर, नालन्दा, बिंद, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, बिंद, बिंद मोड़, सोहसराय हॉल्ट, बड़ी पहाड़ी फिटनेस पार्क, बिहारशरीफ सर्किट हाउस, बिहारशरीफ समाहरणालय परिसर और नालंदा कॉलेज में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर, अपर समाहर्ता मंजीत कुमार, राजगीर एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, बिहारशरीफ एसडीओ नितीन वैभव काजले, सहायक समाहर्ता तुषार कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन