ePaper

यू- डाइस पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों की नहीं की इंट्री

Updated at : 16 May 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
यू- डाइस पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों की नहीं की इंट्री

जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन के बाद सभी नए बच्चों के नामों की एंट्री ई- शिक्षा कोष के साथ-साथ यू-डायस पोर्टल पर भी एंट्री किया जाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन के बाद सभी नए बच्चों के नामों की एंट्री ई- शिक्षा कोष के साथ-साथ यू-डायस पोर्टल पर भी एंट्री किया जाना अनिवार्य है. किसी भी विद्यालय में सभी नामांकित बच्चों की संख्या ई- शिक्षाकोष तथा यू डाइस पोर्टल पर एक समान होना चाहिए. लेकिन जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा सभी नामांकित बच्चों की एंट्री तो ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर कर दिया गया है, लेकिन दूसरी तरफ यू- डाइस पोर्टल पर सभी बच्चों के नाम की एंट्री नहीं की गई है. इसे देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज के द्वारा ऐसे सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण की गई है. उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा ई- शिक्षा कोष तथा यू- डाइस पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों की एंट्री करने का निर्देश दिया गया है. जबकि कई विद्यालयों के द्वारा ई- शिक्षाकोष से काफी कम संख्या यू डाइस पोर्टल पर दिखाया गया है, जो गलत है. उन्होंने ऐसे सभी विद्यालयों की सूची जारी कर संबंधित प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की एंट्री यू- डाइस पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों से पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों की संख्या अधिक तथा यू डाइस पोर्टल पर बच्चों की संख्या कम दिखाई गई है. तीन दिनों के भीतर विद्यालय के छूटे हुए सभी नामंकित बच्चों की इंट्री को यू-डायस 2024-25 पोर्टल पर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया हैं. अन्यथा उच्चाधिकारी को आपको पद से हटाने एवं वेतन अवरूद्ध करने की अनुशंसा करने की बाध्यता होगी.

यू डाइस पर बच्चों की कम इंट्री वाले विद्यालय :-

स्कूल का नाम ———— छात्रों की संख्या

हाइस्कूल बेनार ,अस्थावां ———– 255

पटेल हाइस्कूल देवरिया, बेन ———–136

एसएस गर्ल्स हाइस्कूल बिहारशरीफ ———— 773

हाई स्कूल बिन्द—————76

हाइस्कूल तुलसीगढ़, चंडी ————- 31

हाइस्कूल नयनयमा, एकंगरसराय ————– 161

मिडिल स्कूल सकुची सराय ,गिरियक ————- 110

हाइस्कूल तेलमर, हरनौत ———— 124

आरबी हाइस्कूल हिलसा ———— 853

हाइस्कूल खोदागंज, इस्लामपुर ——— 178

हाई स्कूल सान्ध कराय परशुराय———155

हाइस्कूल गगनपुर बिलारी, कतरी सराय ———- 46

हाइस्कूल नगरनौसा ———— 309

हाइस्कूल दहपरपर- सरगांव, नूरसराय ———– 293

गर्ल्स हाइस्कूल परवलपुर ———230

पटेल हाइस्कूल पेशौर, रहुई ———-251

हाइस्कूल बेलदार बिगहा, राजगीर ————– 564

हाइस्कूल सरमेरा ————– 115

गांधी हाइस्कूल सिलाव ——— 361

हाइस्कूल भतहर,थरथरी —‐—— 183

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन