देवीसराय में बाइक चोरी के आरोप में नाबालिग को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
नाबालिग को बंधक से पुलिस कराया मुक्त

नाबालिग को बंधक से पुलिस कराया मुक्त

Nalanda News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय गांव में बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने मुक्त कराया. मौके से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है. घायल किशोर का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि मामले में शामिल दूसरे किशोर की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Nalanda News (सुनील कुमार की रिपोर्ट): नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय गांव में बाइक चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध किया है. इसके साथ ही मौके से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है. दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देवीसराय गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने एक कथित बाइक चोर को पकड़ रखा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग किशोर को ग्रामीणों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया.

सदर अस्पताल में इलाज जारी

ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने के बाद पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत उचित उपचार के लिए बिहारशरीफ सदर (मॉडल) अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने वारदात स्थल से चोरी की गई बाइक को भी विधिवत बरामद कर लिया है. अस्पताल में पूछताछ के दौरान पीड़ित किशोर ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ पूरी रात बेरहमी से मारपीट की है. उसने पुलिस के समक्ष यह भी बड़ा दावा किया कि इस बाइक चोरी की घटना में शामिल उसका दूसरा साथी किशोर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है.

फरार आरोपी की खोज जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से फरार हुए दूसरे किशोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है. उसे भी जल्द ही निरुद्ध करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल बुरी तरह घायल नाबालिग का सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है. दीपनगर थाना पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है तथा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने ग्रामीणों से भी कानून हाथ में न लेने की अपील की है.

Also Read: बिंद में सड़क हादसे में घायल आशा कार्यकर्ता की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन