नालंदा के एसयू कॉलेज में शुरू होगी M.Lib की पढ़ाई, 30 सीटों पर इस दिन से शुरू होगा एडमिशन

Author Santosh Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

कॉलेज के प्रचार्य प्रो. शिवचंद सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SU College Hilsa : एसयू कॉलेज, हिलसा के छात्रों के लिए खुशखबरी है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एम.लिब.) पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी है. इस स्व-वित्तपोषित कोर्स में 30 सीटों पर नामांकन होगा.

विज्ञापन

SU College Hilsa : नालंदा जिले के हिलसा स्थित एसयू कॉलेज (S.U. College) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना ने कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्व-वित्तपोषित एम.लिब. (मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस) पाठ्यक्रम शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस कोर्स में कुल 30 सीटों पर छात्रों का नामांकन होगा. इस नई उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार और स्थानीय छात्रों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

30 सीटों पर होगा एम.लिब. में नामांकन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, एसयू कॉलेज में अब छात्र लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री हासिल कर सकेंगे. इस स्व-वित्तपोषित कोर्स के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं. सत्र 2026-27 से ही छात्र इस पाठ्यक्रम में अपना एडमिशन ले सकेंगे. इससे स्थानीय स्तर पर ही रोजगारपरक शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे.

प्राचार्य और टीम के प्रयासों को मिला श्रेय

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है. कॉलेज प्रशासन ने इस सफलता का पूरा श्रेय प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व को दिया है. साथ ही नोडल अधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी, विदेक्षक डॉ. पी.सी. चौरसिया और प्रधान सहायिका श्रीमती सुभद्रा सिन्हा की भी जमकर तारीफ हुई है. इन सभी ने समय पर जरूरी दस्तावेज तैयार कर विश्वविद्यालय को सौंपे थे.

विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार

कोर्स की स्वीकृति मिलने के बाद एसयू कॉलेज प्रबंधन ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया है. महाविद्यालय परिवार ने कुलपति, कुलसचिव और पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन को इस सकारात्मक कदम के लिए धन्यवाद दिया. उनका मानना है कि इससे ग्रामीण और कस्बाई इलाके के छात्रों को बहुत फायदा होगा.

सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग

एम.लिब. की मंजूरी के साथ ही कॉलेज प्रबंधन और छात्रों ने एक पुरानी मांग को फिर से दोहराया है. उन्होंने विश्वविद्यालय से आग्रह किया है कि एसयू कॉलेज हिलसा में स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर सभी प्रमुख विषयों की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरू कराई जाए.

उच्च शिक्षा के लिए पलायन रोकने की कोशिश

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगर यहीं सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई होने लगेगी, तो क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए पटना या दूसरे शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा. इससे उन्हें अपने ही घर के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि इस दिशा में उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे.

Also Read : नालंदा में कलश शोभायात्रा के मार्ग को लेकर विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 8 लोग घायल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन