नालंदा: शौच के लिए नदी किनारे गया था 10 वर्षीय सोनू, जिरायन नदी में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक के रोते बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नदी किनारे शौच के लिए गया 10 वर्षीय सोनू कुमार जिरायन नदी के गहरे पानी में समा गया. लोगों ने मशक्कत के बाद शव निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना से गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव के समीप जिरायन नदी में रविवार को डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी मंगल मांझी के 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां सविता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं. वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

शौच के लिए नदी किनारे गया था बालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार रविवार को नदी किनारे शौच के लिए गया था. इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बालक को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला.

इसके बाद परिजन सोनू को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गये.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने घटना की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

मृतक के रोते बिलखते परिजन व जाँच पड़ताल करते पुलिस | Prabhat Khabar Network
जाँच पड़ताल करती पुलिस

चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था सोनू

परिजनों ने बताया कि सोनू चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ रामायण कुमार ने भी मौके का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि परिजन को नियमानुसार सहायता प्रदान की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन