नालंदा से ‘खाटू श्याम का लाडला’ गिरफ्तार, जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

लहैरी थाना के गेट पर परिजनों की भीड़
Nalanda Crime News : बिहारशरीफ में जमीन खरीद-बिक्री और निवेश के नाम पर कथित करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. खाटू श्याम का लाडला के नाम से चर्चित नीतीश कुमार को शिकायत मिलने के बाद लहेरी थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
Nalanda Crime News : (सुनील कुमार) बिहारशरीफ में जमीन खरीद-बिक्री और निवेश के नाम पर कथित करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. खाटू श्याम का लाडला के नाम से चर्चित नीतीश कुमार को शिकायत मिलने के बाद लहेरी थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कई अन्य लोगों के भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.
जमीन और निवेश पर मोटे मुनाफे का भरोसा देकर रकम लेने का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि नीतीश कुमार ने जमीन उपलब्ध कराने और निवेश पर बेहतर लाभ दिलाने का भरोसा देकर लोगों से लाखों और करोड़ों रुपये की राशि ली. आरोप है कि तय समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन का हस्तांतरण किया गया और न ही निवेशकों को उनकी रकम वापस मिली. इसके बाद कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की.
कारोबारी ने लगाया तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
मामले में पाल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक वीरेंद्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े विभिन्न सौदों के दौरान उनके साथ लगभग तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में आर्थिक नुकसान और विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
सामने आ सकते हैं कई और निवेशक
सूत्रों की मानें तो जांच आगे बढ़ने के साथ कई अन्य लोग भी शिकायत लेकर सामने आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसी प्रकार के निवेश और जमीन संबंधी सौदों में कई लोगों ने अपनी रकम लगाई थी. पुलिस अब संभावित पीड़ितों और लेन-देन के दायरे की भी पड़ताल कर रही है.
दस्तावेजों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की हो रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतों के आधार पर जमीन से जुड़े कागजात, निवेश संबंधी दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कुल कितने लोगों से राशि ली गई और कथित तौर पर कितनी रकम का लेन-देन हुआ है.
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजर
चर्चित मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. शहर में इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है और पीड़ित पक्ष न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.
Also Read : नालंदा में फिटनेस का बढ़ता क्रेज, जिम सेंटरों में रोजाना हजारों युवा बहा रहे पसीना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










