ePaper

जिले में नशामुक्ति दिवस पर प्रभातफेरी आज

Updated at : 25 Nov 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में नशामुक्ति दिवस पर प्रभातफेरी आज

जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा जगह-जगह पर प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा जगह-जगह पर प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार में लगभग विगत नौ वर्षों से पूरी तरह से शराब बंदी लागू है. इसी के परिपेक्ष्य में प्रत्येक वर्ष बिहार सरकार के द्वारा 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है. मद्यनिषेध नीति के कार्यान्वयन के लिए सभी प्रकार के नशीले पदार्थो की बुराइयों का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. पूर्व में भी शिक्षा विभाग के द्वारा सफलतापूर्वक इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इस वर्ष भी नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में जन जागरूकता किया जायेगा. इसके लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इसके लिए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को तथा संचालकों को निर्देश दिया गया है. विभागीय निर्देश के अनुसार जिले के सभी विद्यालय भवनों पर मद्यनिषेध से संबंधित स्लोगन, पोस्टर, बैनर आदि अंकित किये जा रहे हैं. इस अवसर पर जगह-जगह प्रभात फेरी एवं मानव शृंखंला के द्वारा मद्यनिषेध के प्रति जन-जागरूकता पैदा की जायेगी. जिला स्तर पर मद्यनिषेध से संबंधित निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. छात्रों के अभिभावको से शराब नहीं पीने एवं दूसरों को भी शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित करने से संबंधित शपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जन शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर मद्यनिषेध से संबंधित स्लोगन तथा नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन