राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, नालंदा में PLV को मिला जनजागरूकता अभियान का जिम्मा

फोटो बैठक करते जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान पर चर्चा की।
Nalanda News : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए.
गांव-गांव चलाया जाएगा जनजागरूकता अभियान
बैठक में सचिव राजेश कुमार गौरव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने और समझौता योग्य मामलों को लोक अदालत में लाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया.
लंबित मामलों की सूची तैयार होगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों की सूची तैयार करने के लिए पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके आधार पर अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी किए जाएंगे.
प्रचार-प्रसार की रणनीति पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई. सचिव ने सभी स्वयंसेवकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










