विवाहिता को ससुर ने लाठियों पीटकर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 9:29 PM

विज्ञापन

जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूई में एक महिला संगीता देवी के ऊपर लाठियों से वार कर ससुर ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूई में एक महिला संगीता देवी के ऊपर लाठियों से वार कर ससुर ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल महिला की पहचान प्रदीप वर्मा की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है. घायल महिला अपने बच्चों के साथ गांव पर रहती है. जबकि, उसका पति गुजरात में रहकर मजदूरी किया करता है. इस बाबत घायल महिला की पुत्री कोमल कुमारी ने बताया कि उसकी छोटी पांच वर्षीय बहन कृति वर्मा पिछले पांच-छह दिन से बीमार थी. मां ने दादी आशा देवी के ऊपर जादू टोना कर देने का बात कही. इसी बात को लेकर उसके दादा मोती वर्मा आग बबूला होकर उसकी मां के ऊपर लाठियों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना में घायल हुई मां को गांव के लोगो ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन