इंडियन पावर लिफ्टिंग में मानस को द्वितीय स्थान

Updated at : 30 Jan 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन पावर लिफ्टिंग में मानस को द्वितीय स्थान

इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से छत्तीसगढ़ में आयोजित सुब्रत क्लासिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नालंदा के मानस वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से छत्तीसगढ़ में आयोजित सुब्रत क्लासिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नालंदा के मानस वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया. बिहारशरीफ के माही खंदकपर निवासी मुकेश कुमार वर्मा के पुत्र मानस वर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम बेंच प्रेस में अंडर 66 किलोग्राम बाॅडी वेट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. मानस वर्मा ने बताया कि देशभर के करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया. तीन राउंड तक चले इस टूर्नामेंट में 18 से 24 साल के प्रतिभागियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके पूर्व भी मानस कई टूर्नामेंट में भाग लिया है और प्रथम स्थान तक प्राप्त किया. इसके पूर्व भागलपुर में नेशनल पावर लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ स्ट्रांगेस्ट मैन का उपाधि प्राप्त किया. पूर्व में पटना में आयोजित मिस्टर इंडिया पावर लिफ्टिंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था. मानस ने बताया कि पावर लिफ्टिंग का शौक बचपन से था और करीब पांच वर्षों से लगातार इस प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेेने के लिए प्रयास कर रहा था. मानस ने बताया कि आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन जो कि सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने वाला है जिसमें भाग लेने की कोशिश रहेगी. मानस ने बताया कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अत्यधिक खर्च होता है जिसके लिए स्पांसरशिप की जरूरत पडेगी. मानस के पिता मुकेश वर्मा ने बताया कि उसके पुत्र को बचपन से हीं कुछ अलग करने का शौक था. इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा प्रोत्साहित किया गया जिसका नतीजा है कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन