देशी चुलाई शराब बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देशी चुलाई शराब बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी ��ानून के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को कल्याण बिगहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बराह बिगहापर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को कल्याण बिगहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बराह बिगहापर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार की पत्नी प्रियंका देवी और अनिल राम उर्फ भोजपुर के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है. दोनों पर लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने का संदेह था. पुलिस टीम जब गांव में छापेमारी करने पहुंची, तो एक आरोपी मौके से भागने की कोशिश करते हुए प्लास्टिक के बोरे में शराब को खंदा में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन