बोल बम के जयघोष के बीच शुरू हुआ नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर, पूरे सावन मुफ्त भोजन, विश्राम और पेयजल की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया में निःशुल्क नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

कटोरिया में निःशुल्क नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

कटोरिया में सावन के अवसर पर कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू हुआ। यहाँ श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

Sawan 2026 : सावन माह की शुरुआत के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए बांका जिले के कटोरिया स्थित राजाबाड़ा पुल, छपरहिया धर्मशाला और इंडेन गैस गोदाम के समीप निःशुल्क नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया.

Nalanda News : पूरे सावन कांवरियों को मिलेंगी निशुल्क सुविधाएं

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजक प्रदीप कुमार और समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा के संयुक्त प्रयास से पूरे सावन माह तक चलने वाले इस सेवा शिविर की शुरुआत की गई है. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां निशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, भजन-कीर्तन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

'शिवभक्तों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा'

उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना के समान है. उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है.

आयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल और विश्राम की सुविधा देकर उनकी यात्रा को सुगम बनाना है.

सेवा के लिए पूरी टीम रहेगी सक्रिय

आयोजकों ने बताया कि सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिये इस मार्ग से गुजरते हैं. ऐसे में सेवा शिविर में स्वयंसेवकों की टीम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

शिविर के उद्घाटन अवसर पर सेवा कार्य में सहयोग देने वाले दर्जनों समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग और सामाजिक सहभागिता का परिणाम है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, अमन सिंह, अमरेन्द्र कुमार, सूर्यमणि कुंजर उर्फ लड्डू जी, रविशंकर कुमार, नीरज सिंह, सीटू सिंह, चिक्कू सिंह, बबलू कुमार, गुड़िया देवी, वीरमणि प्रसाद उर्फ लौह जी, नीतीश महतो, संटू सिंह, चंद्रशेखर, रणवीर सिंह, धीरज, रजनीश कुमार, ऋषि कुमार, पिंकू महतो, गौरव राज, इंद्रमणि प्रसाद, शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे. आयोजकों ने बताया कि पूरे सावन माह के दौरान शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवरिये को यथासंभव निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन