बाजार समिति परिसर से अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त

Updated at : 30 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति परिसर से अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त

सदर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ वैभव काजले नितिन के द्वारा गुरुवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति, बिहारशरीफ के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सदर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ वैभव काजले नितिन के द्वारा गुरुवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति, बिहारशरीफ के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राज्य खाद्य निगम गोदाम के दीवार के आसपास एवं बाजार समिति के उत्तरी चहारदीवारी से सटे नवनिर्मित सड़क के आसपास अवैध रूप से अस्थाई संरचना का निर्माण किया जा रहा है. इस संबंध में बजरिय नोटिस के माध्यम से उन्हें अवैध रूप से सरकारी परिसंपत्ति का अतिक्रमण कर अस्थाई संरचना का निर्माण कार्य को रोकते हुए कृषि विभाग के द्वारा निर्माण कराए गए बेंडिंग प्लेटफार्म पर व्यवसाय करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था. लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकरियों के द्वारा सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा कर अस्थाई संरचना का निर्माण करते हुए व्यवसाय किया ही जा रहा था. इसे देखते हुए गुरूवार को दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए लगभग 20 अस्थाई दुकानों को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. इससे बाजार समिति परिसर में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया है. बाजार समिति परिसर एवं उसके आसपास मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर अस्थाई संरचनाओं का निर्माण कर व्यापार करने वाले सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वेलोग स्वयं अपनी दुकान को हटाते हुए नवनिर्मित वेंडिंग प्लेटफार्म पर अपनी दुकान संचालित करें. वेडिंग प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार का स्थाई एवं अस्थाई संरचना का निर्माण नहीं करेंगे. इस तरह का अतिक्रमण मुक्त किए जाने से संबंधित अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा. इसके साथ ही साथ संबंधित सभी अतिक्रमण करने वाले व्यवसाईयों से अधिनियम के तहत जुर्माना स्वरूप राशि की भी वसूली की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन